AVA ERP › जीएसटी बिलिंग सॉफ्टवेयर

जीएसटी बिलिंग सॉफ्टवेयर

बिल, स्टॉक और उधारी का पूरा हिसाब, एक ही जगह

ग्राहक और सामान चुनिए, बिल तैयार। जीएसटी अपने आप जुड़ता है, स्टॉक अपने आप घटता है, और बिल WhatsApp पर चला जाता है। शाम को एक नज़र में दिखता है कि आज क्या बिका और किससे कितना लेना है।

जीएसटी बिल, बिना हिसाब-किताब की टेंशन के

  • सही टैक्स अपने आप। अपने राज्य में बिक्री पर CGST और SGST, दूसरे राज्य में IGST। हर आइटम पर उसकी तारीख़ का सही रेट लगता है।
  • कोटेशन से बिल। ग्राहक ने कोटेशन मान लिया तो एक बटन से बिल बन जाता है।
  • WhatsApp पर बिल और याद दिलाना। PDF बिल सीधे भेजिए, और बकाया की याद एक क्लिक में।
  • जीएसटी रिटर्न की तैयारी। GSTR-1, GSTR-3B और HSN सारांश आपके बिलों से अपने आप बनते हैं।

स्टॉक और उधारी, कॉपी-रजिस्टर के बिना

  • स्टॉक हर बिल के साथ अपडेट। बिक्री से घटता है, ख़रीद से बढ़ता है। कम स्टॉक वाला सामान अपने आप दिखता है।
  • किससे कितना लेना, किसे कितना देना। हर ग्राहक और सप्लायर का खाता, कौन कितने दिन से बकाया है, और उनकी स्टेटमेंट PDF में।
  • उधार की सीमा। हर ग्राहक की क्रेडिट लिमिट तय कीजिए।
  • स्टाफ़ को सिर्फ़ उतना जितना ज़रूरी। काउंटर वाले को सिर्फ़ काउंटर, और ख़रीद का दाम और मुनाफ़ा आपके पास।

किसके लिए है?

शुरू करने से पहले यह जान लीजिए

  • ऐप की स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में है। हिंदी में नहीं।
  • ई-वे बिल और ई-इनवॉइस अभी नहीं बनते। ये सरकारी पोर्टल पर ही बनाने होंगे।
  • बैच और एक्सपायरी ट्रैकिंग नहीं है, इसलिए मेडिकल स्टोर के लिए यह अभी सही नहीं है।

क़ीमत

प्लान ₹299 प्रति यूज़र प्रति माह से शुरू होते हैं (जीएसटी अलग)। पहले 14 दिन मुफ़्त हैं, कार्ड की ज़रूरत नहीं। सिर्फ़ देखने वाले यूज़र, जैसे आपके अकाउंटेंट, हर प्लान में मुफ़्त हैं। सभी प्लान देखें।

फ़ोन पर चाहिए? Android ऐप भी है। Tally से आ रहे हैं? पुराना डेटा ऐसे लाएँ।

आज ही अपना पहला बिल बनाइए

14 दिन मुफ़्त। कार्ड नहीं, कोई सेटअप कॉल नहीं।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें

aavamierp@gmail.com पर हिंदी में लिखिए।